अंग्रेजी भाषा को सीखने के लिए Tense बहुत ही महत्वपूर्ण है इसीलिए अगर आपको अंग्रेजी भाषा में अच्छी पकड़ बनानी बनानी है तो Tense को जरूर सीखें।
Future Indefinite Tense
Future Indefinite Tense को Simple Future Tense भी कहते हैं। इस Tense माध्यम से किसी भी कार्य की भविष्यकाल की स्थिति का पता चलता है। इस प्रकार के काल को Future Indefinite Tense कहा जाता है।
Future IndefiniteTense के वाक्यों की पहचान – जिस भी वाक्य(Sentence) के अंत में गा, गी, गे आदि शब्द आते है ऐसे वाक्य Future Indefinite Tense के होते है।
जैसे – अब मैं घर जाऊँगा |
आज वह स्कूल नहीं जायेगी |
क्या पुलिस चोर का पीछा करेगी ?
Helping verb
Shall/will
Rules
सबसे subject पहले लिखते हैं | इसके बाद will या shall subject के according लिखते हैं, फिर verb की first form लिखते हैं इसके बाद अगर वाक्य में object हो तो उसे लिखते हैं| Subject I और We के साथ shall का प्रयोग करते हैं|
Affirmative Sentence (सकारात्मक वाक्य)
Subject + shall/will + V1 + Object.
Examples of Affirmative Sentences
Affirmative Sentence हिंदी में | Translation Hindi to English |
अब मैं घर जाऊँगा | | Now I shall go to home. |
माताजी खाना खायेंगी | | The mother will eat the food. |
आज हमारे घर महमान आयेंगे | | Today, the guests will come to our home. |
लडके मैदान में हॉकी खेलेंगे | | The boys will play hokey in the field. |
लडकियाँ कक्षा में गाना गायेंगी | | The girls will sing song in the class. |
हम साथ साथ स्कूल जायेंगे | | We shall go to school along. |
रवि छत पर पतंग उडायेगा | | Ravi will fly the kite on the roof. |
दादाजी कुर्सी पर बैठ कर अखबार पढेंगे | | The grandfather will read the newspaper sitting in the chair. |
तुम मुझे ज़िन्दगी भर याद करोगे | | You will remember me whole life. |
वह हवाई जहाज से अमेरिका जायेगी | | She will go to America by aeroplane. |
Negative Sentence (नकारात्मक वाक्य)
Subject + shall/will + not + V1 + Object.
Examples of Negative Sentences
Negative Sentence (हिंदी में) | Translation Hindi to English |
अब मैं उसका इन्तज़ार नहीं करूँगा | | Now I shall not wait for her. |
मायावतीजी इलैक्शन नहीं लडेंगी | | Mayavati will not contest the election. |
लेखक पाठ नहीं लिखेगा | | The writer Will not write the lesson. |
विद्यार्थी क्लास में शोर नहीं करेंगे | | The students will not make a noise in the class. |
वह मुझे उसके बारे में कुछ नहीं बतायेगी| | He will not tell me nothing about her.. |
मैं यह बैग कभी नहीं उठाऊँगा | | I shall never lift this bag. |
कल हम उसका जन्मदिन नहीं मनायेंगे | | Tomorrow, we shall not celebrate his birthday. |
तुम यह किताब कभी नहीं पढोगे | | You will never read this book. |
वे ताजमहल देखने नहीं जायेंगे | | They will not go to see the Taj Mahal. |
हम आज रात कोई फ़िल्म नहीं देखेंगे | | We shall watch no film tonight. |
Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य)
Shall/will + Subject + V1 + Object?
Examples of Interrogative Sentences
Interrogative Sentence (हिंदी में) | Translation Hindi to English |
क्या तुम कुछ देर बाद बाज़ार जाओगे ? | Will you go to market after some time ? |
क्या वे जॉब तलाश करने दिल्ली जायेंगे ? | Will they go to Delhi to search for job ? |
क्या आज आपके घर महमान आयेंगे ? | Will the guests come to your home ? |
क्या आज आसमान से पानी बरसेगा ? | Will the water rain from the sky ? |
क्या आप मेरा एक काम कर देंगे ? | Will you do me a favour ? |
क्या आप यहाँ एक पेड लगाओगे ? | Will you put a tree here ? |
क्या नौकर बाज़ार से सब्जी लायेगा ? | Will the servent bring vegetables from the market ? |
क्या बच्चा दिनभर आँसू बहायेगा ? | Will the child shed tears all day long ? |
क्या लेखक गाँधीजी के जीवन पर प्रकाश डालेगा ? | Will the writer shed light on the life of Gandhiji ? |
क्या तुम बिजली का बिल जमा करोगे ? | Will you deposit electricity bill ? |
Double Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य)
(Question words)+ shall/will + Subject + V1+ Object?
Examples of Double Interrogative Sentences
Double Interrogative Sentence (हिंदी में) | Translation Hindi to English |
अब तुम वहाँ जाकर क्या करोगे ? | Now what will you do after going there ? |
अब इस बच्चे की देखभाल कौन करेगा ? | Now who will take care of this child ? |
तुम इतना सारा काम कैसे निपटाओगे ? | How will you handle so much work ? |
वह इस दलदल से बाहर कैसे आयेगा ? | How will he come out of this swamp ? |
इन शरारती बच्चों को कौन धमकायेगा ? | Who will scold these naughty children ? |
हम इस अँधेरी रात में बाहर कैसे जायेंगे? | How will we go out in this dark night ? |
आज रात वे कौन सी फिल्म देखेंगे ? | Which film will they watch tonight ? |
वे दोनों फोन पर क्या बात करेंगे ? | What will they both talk on the phone ? |
अब तुम्हें इंग्लिश कौन पढायेगा ? | Who will teach you english now ? |
वह अकेली कहाँ जायेगी ? | Where will she go alone ? |
Some Important Rule of Simple Future Tense
जब हमे ऐसी बात कहना हो जिस पर जोर डालना हो तो ऐसे वाक्यों में shall/will को बदल देते है अर्थात वाकय में ‘जरूर’ या ‘अवश्य’ शब्द मिले तो I व we के साथ will तथा अन्य कर्ताओ के shall साथ लगाते है
Structure :- Sub + shall/will+ V1 + object.
Example :-
मैं घर ‘अवश्य’ जाऊँगा | | I will go home. |
माताजी खाना ‘अवश्य’ खायेंगी | | The mother shall eat the food. |
लडके मैदान में हॉकी ‘जरूर’ खेलेंगे| | The boys shall play hokey in the field. |
हम साथ साथ स्कूल ‘अवश्य’ जायेंगे| | We will go to school along. |
रवि छत पर पतंग ‘जरूर’ उडायेगा| | Ravi shall fly the kite on the roof. |
Future Indefinite Tense Exercise
नीचे हम आपको Future Indefinite Tense के अंतर्गत एक वाक्यों का प्रैक्टिस सेट उपलब्ध करा रहे हैं जो कि Future Indefinite Tense Exercise में है।
इस प्रैक्टिस सेट के अंतर्गत हमने Future Indefinite Tense Sentence में Future Indefinite Tense Affirmative Sentence, Future Indefinite Tense Interrogative Sentence, Future Indefinite Tense Negative Sentence, Future Indefinite Tense Double Interrogative Sentence के समूहों के वाक्य आपको उपलब्ध करा रहे हैं।
आप से यही अनुरोध है कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद हमारे द्वारा दी हुई इस
Future Indefinite Tense Worksheet को जरूर हल करें और अपने आप का स्वयं से परीक्षण करें कि हमें यह Tense कितना समझ में आया है।
Future Indefinite Tense Affirmative Sentence Exercise Hindi to English
1- मेरा भाई इंश्योरेंस कंपनी में काम करेगा |
2- मैं कहूँगा |
3- मैं सोचूंगा |
4- वह मुझे देखेगा |
5- मैं आधी रात को घर पहुँचूँगा |
6- राधा गाना अवश्य गायेगी |
7- बिजली भाग जाएगी |
8- माताजी खाना बनायेगी |
9- चोर भाग जायेगा |
10- पुलिस चोर को पकड़ेगी |
11- बच्चे जरूर चिल्लायेगे |
12- बिजली अवश्य कडकेगी |
13- मैं देखूँगा |
14- वह जरूर बोलेगी |
15- दिल अवश्य धडकेगा |
16- मैं तुम्हारा सर फोड दूँगा
17- वह तुम्हारा दिल तोड देगा |
18- पंछी आकाश में उड जायेंगे |
19- वह सारा पैसा बर्बाद कर देगा |
20- हम बाद में आराम कर लेंगे |
Future Indefinite Tense Ngative Sentence Exercise in Hindi to English
1- मायावती इलेक्शन नहीं लड़ेगी |
2- आज पिताजी ऑफिस नहीं जायेगे |
3- मैं इस तालाब में नहीं नहाऊंगा |
4- वह अपनी किताब नहीं देगा |
5- बन्दर पेड पर नहीं चढ़ेगा |
6- उसे राहुल नहीं मारेगा |
7- मैं उसे नहीं पहचान पाउँगा |
8- वह कुछ नहीं कहेगा |
9- वह वहाँ जाना नहीं चाहेगा |
10- मैं उसे नहीं देखूँगा |
11- अब हम उस गली में नहीं जायेंगे |
12- अब हम इस होटल में खाना नहीं खायेंगे |
13- वह इस चारपाई पर सारी रात नहीं सोयेगा |
14- मैं इस खिडकी से कभी नहीं झाकूंगा |
15- मैं यह बॉल उधर नहीं फेकूंगा |
Future Indefinite Tense Interrogative Sentence Exercise in Hindi to English
1- क्या तुम सारा दिन ईंटें फोडोगे ?
2- क्या तुम वास्तव में उसका जन्मदिन मनाओगे ?
3- क्या राधा हमारे आंगन में नाचेगी ?
4- क्या पेड से पत्ते झड जायेंगे ?
5- क्या रात में कुत्ते भौकेंगे ?
6- क्या सितारे रात में नहीं चमकेंगे ?
7- क्या तुम मुझसे बात नहीं करोगे ?
8- क्या लडके सडक पर क्रिकेट नहीं खेलेंगे ?
9- क्या चोर सडक पर दौड़ेगा?
10- क्या पुलिस चोर का पीछा करेगी?
11- क्या राष्ट्रपति लाल किले पर झण्डा फहराएंगे?
12- क्या मास्टरजी क्लास में पाठ पढायेगे?
13- क्या पंछी आकाश में उड जायेगे?
14- क्या रज़िया स्कूल जाएगी?
15- क्या लडके मैदान में फुटबॉल खेलेंगे?
16- क्या तुम कभी उससे बात नहीं करोगी?
Future Indefinite Tense Double Interrogative Sentence Exercise in Hindi to English
1- तुमको कौन पढायेगा ?
2- पिताजी कहाँ जायेगे?
3- इतनी रात गये तुम कहां जाओगे ?
4- अब तुमको कौन अपने नोट्स देगा ?
5- तुम इतना सारा काम अकेले कैसे करोगे ?
6- वे मुझसे मिले बग़ैर कैसे चले जायेंगे ?
7- तुम आज दिल्ली क्यों नहीं जाओगे ?
8- माताजी रसोई में खाना क्यों नहीं बनायेंगी ?
9- लडके सडक पर क्रिकेट क्यों नहीं खेलेंगे ?
10- रात में कुत्ते क्यों भौकेंगे ?
11- इस समारोह में कौन नहीं आएगा?
12- वह गृह कार्य क्यों नहीं करेगा?
13- श्याम क्यों नहीं आएगा?
14- तुमने उसे मेरे बारे में क्यों नहीं बताओगे?
15- राधा हमारे आंगन में कब नाचेगी ?
यही उम्मीद करता हूं कि हमारे द्वारा डाली गई उपलब्ध कराया गया यह Post जो कि Future Indefinite Tense को स्पष्ट रुप से बताने के लिए डाला है, आपको पढ़ने के बाद अच्छी लगी होगी। इस टेंस से जुड़ी हुई सारी समस्याएं इस पोस्ट को पढ़ने के बाद solve हो गई होंगी।
जिससे आपको इस Tense को समझाने के लिए किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े। जिससे आप को समझने में आसानी हो और आपको Future Indefinite Tense को समझने में किसी भी प्रकार की परेशानी आ रही है तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमसे आप उस समस्या को हमसे पूछ सकते हैं।
0 Comments
Post a Comment