Watch on Youtube https://youtu.be/whZa4-B9cco
इससे पहले हम लोगों ने Present tense के पहले भाग Present Indefinite Tense को पढ़ लिया है।आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से Present Tense के दूसरे प्रकार Present Continuous Tense in Hindi को Examples द्वारा आप को समझाने का भरपूर प्रयास करेंगे।
Present
Continuous Tense
Present Continuous Tense को Present
Imperfect Tense भी कहा जाता है। इस Tense में किसी भी कार्य के वर्तमान में जारी रहने का बोध होता है अर्थात होने वाला कार्य वर्तमान में अपूर्ण रहता है।
Present
Continuous Tense के वाक्यों की पहचान
जिस हिंदी वाक्य की मूल क्रिया के अंत में रहा हूं / रहे हैं / रहे हो / रहा है / रही है, इत्यादि लगा रहे ऐसे वाक्य तो Present
Continuous Tense के होते हैं।
जैसे – मैं जा रहा हूँ, वो आ रहा है, मैं रोटी खा रहा हूं।आदि।
Helping verb (सहायक क्रिया)
Is Am Are
Present
Continuous Tense Rules in Hindi
- इस
Tense में सबसे पहले Subject,
उसके
बाद
Subejct के Person तथा Number के अनुसार Is/Am/Are का प्रयोग किया जाता है।
- इसके
पश्चात मुख्य क्रिया में ‘ing’ को जोड़कर Is/Am/Are के बाद रखा जाता है तथा अंत में अन्य पद जैसे Object आदि को रखा जाता है।
- Is, Am, Are का प्रयोग : Third Person
Singular Numberके Subject के साथ Is, First Person
Singular Number के Subject के साथ Am तथा We, You, They, या अन्य किसी Plural Number के Subject के साथ Are का प्रयोग किया जाता है।
|
Person |
Singular |
Plural |
|
First Person |
मैं रोटी खा रहा हूं। |
हम लोग रोटी खा रहे हैं। |
|
Second Person |
तुम रोटी खा रहे हो। |
तुम लोग रोटी खा रहे हो। |
|
Third Person |
वह / यह / मोहन रोटी खा रहा है। |
वे लोग / लड़के रोटी खा रहे हैं। |
Affirmative Sentence (सकारात्मक वाक्य)
Subject +
is/am/are + V1 + ing + Object.
Examples of Affirmative Sentences
|
मैं टहल रहा हूं। |
I
am walking. |
|
वो रो रही है। |
She
is crying. |
|
अभय काली गाड़ी खरीद रहा है। |
Abhay
is buying a black car. |
|
मैं कहानी नहीं लिख रहा हूं| |
I
am not writing a story. |
|
वह टहलने जा रही है। |
She
is going for a walk. |
|
लड़किया
गीत गा रही है |
Girls
are singing a song. |
|
तुम्हारी शिक्षिका तुम्हें पढ़ा रही हैं? |
your
teacher is teaching you. |
Negative
Sentence (नकारात्मक वाक्य)
Subject +
is/am/are + not + V1 + ing + Object.
Examples of Negative Sentences
|
मैं मैदान में नहीं टहल रहा हूं। |
I am not walking in the
field. |
|
वे डिनर नहीं कर रहे हैं।
|
They
are not having dinner. |
|
अजय आज घर नहीं आ रहा है। |
Ajay is not coming home
today. |
|
खुशी जोर-जोर से नहीं हंस रही है। |
Khushi is not
laughing out loud. |
|
उसकी गाय दूध नहीं दे रही है। |
His cow is not giving
milk. |
|
हमारी गाय घास नहीं खा रही हैं। |
Our cow is not eating
grass. |
|
वे पार्टी में नहीं जा रहे हैं। |
They are not going to a party. |
|
दीपक घूमने नहीं जा रहा है। |
Deepak is not going to
walk. |
|
आसमान तेजी से नीला नहीं हो रहा है। |
The sky is not turning
blue fast enough. |
Interrogative
Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य)
Is/am/are +
Subject + (not) + V1 + ing + Object?
Examples of Interrogative Sentences
|
क्या मैं सत्य बोल रहा हूं? |
Am I speaking the truth? |
|
क्या वर्षा हो रही है? |
Is it raining? |
|
क्या बच्चे नहीं सो रहे हैं ? |
Are children not sleeping? |
|
क्या आप उसकी मदद कर रहे हैं? |
Are you helping him? |
|
क्या वह पढ़ा रही हैं? |
Is she teaching? |
|
क्या वह पढ़ रही है? |
is she reading? |
|
क्या वर्षा नहीं हो रही है? |
is it not raining? |
|
क्या मैं पत्र लिख रहा हूँ? |
Am I writing a letter? |
|
क्या वे पार्टी में जा
रहे हैं? |
Are they going to a
party? |
|
क्या दीपक घूमने जा रहा है? |
Is Deepak going to walk? |
Double
Interrogative Sentence (दोहरे प्रश्नवाचक वाक्य)
<WH> + is/am/are + Subject + (not)
+ V1 + ing + Object?
Examples of Double Interrogative Sentences
|
मैं सत्य क्यों बोल रहा हूं? |
Why am I speaking the
truth? |
|
वर्षा कहाँ हो रही है? |
Where is it raining? |
|
बच्चे कैसे नहीं सो रहे हैं ? |
How are children not
sleeping? |
|
आप उसकी मदद क्यों नहीं कर रहे हैं? |
Why are you not helping
him? |
|
वह क्यों पढ़ा रही हैं? |
Why is she teaching? |
|
वह कहाँ पढ़ रही है? |
Where is she reading? |
|
वर्षा क्यों नहीं हो रही है? |
Why is it not raining? |
|
मैं पत्र कैसे लिख रहा हूँ? |
How am I writing a
letter? |
|
वे
पार्टी में
क्यों जा रहे हैं? |
Why are they going to a
party? |
|
दीपक घूमने कहाँ जा रहा है? |
Where is Deepak going to
walk? |
Present Continuous
Tense Exercise in Hindi
नीचे आपके लिए हमने Present Continuous Tense in Hindi के अंतर्गत एक वाक्यों का प्रैक्टिस सेट उपलब्ध कराया है जो कि Present Continuous Tense
Exercise in Hindi में है।
Present Continuous Tense
Affirmative Sentence Exercise Hindi to English Translation
1.
मोहन उपन्यास पढ़ा रहा है।
2.
वे लोग कल शिमला जा रहे हैं ।
3.
मैं अगले सप्ताह गाड़ी खरीद रहा हूं ।
4.
वह मुझे मदद कर रही है।
5.
बच्चा दूध पी रहा है ।
6.
लड़कियां गीता गा रही हैं।
7.
अजय पानी भर रहा है।
8.
अंकू और प्रिया अपने मां की देखभाल कर रही हैं ।
9.
विजय इस कार्य को पूरा कर रहा है ।
10.
रोजी और रानी अपने पिताजी को खिला रहे हैं।
11.
उसके गांव के किसान खेतों में काम कर रहे हैं।
12.
स्कूल का चपरासी कमरे को साफ कर रहा है ।
13.
जमना व रमन अपने दोस्तों के साथ खेल रहे हैं ।
14.
शिक्षक छात्रों को अर्थशास्त्र पढ़ा रहे हैं ।
15.
भारत की अर्थव्यवस्था सुधार रही है ।
16.
मेरे दोस्त लोग रविवार को पिकनिक पर जा रहे हैं ।
17.
वे लोग सत्य बोल रहे हैं ।
18.
अगले वर्ष मैं अमेरिका जा रहा हूं ।
19.
मेरे भाई का दोस्त चुनाव लड़ रहा है ।
20.
अपना देश दिनोंदिन उन्नति कर रहा है ।
Present Continuous Tense Negative
Sentence Exercise Hindi to English Translation
1.
मैं कहानी नहीं लिख रहा हूं ।
2.
हम लोग अगले वर्ष जापान नहीं जा रहे हैं ।
3.
मेरा कुत्ता आजकल नहीं भोंक रहा है ।
4.
उसका भाई समाचार पत्र नहीं पड़ रहा है ।
5.
लड़के वर्ग में शोरगुल नहीं कर रहे हैं ।
6.
वर्षा नहीं हो रही है ।
7.
मेरा भाई व्यापार नहीं कर रहा है ।
8.
उसकी मां भोजन नहीं बना रही है ।
9.
आजकल वो झूठ नहीं बोल रहा है ।
10.
वे लोग गरीब को नहीं सता रहे हैं ।
11.
लड़के कमरे में बातचीत नहीं कर रहे हैं ।
12.
मां बच्चे को दूध नहीं पिला रही है ।
13.
वह परीक्षा में शामिल नहीं हो रही है ।
14.
हुआ कल गाय नहीं खरीद रहा है ।
15.
वह लोग आपकी मदद नहीं कर रहे हैं ।
16.
श्याम अपना काम नहीं कर रहा है ।
17.
पुलिस चोर को नहीं पकड़ रही है ।
18.
वह इन दिनों मेरे पास नहीं आ रहा है ।
19.
परीक्षार्थी परीक्षा भवन में कानाफूसी नहीं कर रहे हैं ।
20.
सरकार गरीबों की सहायता नहीं कर रही है ।
Present Continuous Tense
Interrogative Sentence Exercise Hindi to English Translation
1.
क्या किसान खेतों में फसल उगा रहे हैं ?
2.
क्या महिलाएं बच्चों को खिला रही हैं ?
3.
क्या प्रधानमंत्री कल पटना आ रहे हैं ?
4.
क्या कवि कविता लिख रहा है ?
5.
क्या आशीष और आदर्श क्रिकेट खेल रहे हैं ?
6.
क्या तुम प्रधानाचार्य से कल मिल रहे हो?
7.
क्या बच्चे कुएं में झांक रहे हैं ?
8.
क्या शिवम अपना काम कर रहा है ?
9.
क्या तुम लोग अपने दोस्त की मदद कर रहे हो ?
10.
क्या बिजली चमक रही है ?
11.
क्या कल्लू की मां भोजन बना रही है ?
12.
क्या तारे आकाश में किन-किन आ रहे हैं ?
13.
क्या पुजारी मंदिर में पूजा कर रहा है ?
14.
क्या समाचार वाचक समाचार पढ़ रहा है ?
15.
वह काठमांडू में क्यों नहीं रह रही है ?
16.
स्वतंत्र दिवस को सभी गीत क्यों गा रहे हैं ?
17.
मेरे पिताजी मुझे जेब खर्च के लिए एक भी रुपए क्यों नहीं दे रहे हैं?
18.
तारा टेंपल क्यों नहीं खुल रहा है ?
19.
गाय घास क्यों खा रहे हैं ?
20.
क्या कोलकाता भारत की राजधानी बन रही है ?
Present Continuous Tense Negative
Interrogative Sentence Exercise Hindi to English Translation
1.
क्या मैं सत्य नहीं बोल रहा हूं ?
2.
क्या बच्चे नहीं सो रहे हैं ?
3.
क्या आप कुछ नहीं कर रहे हैं ?
4.
क्या नौकर गायों को नहीं खिला रहा है ?
5.
क्या वे लोग आपस में नहीं लग रहे हैं ?
6.
क्या मैं तुम्हारी मदद नहीं कर रहा हूं ?
7.
क्या तुम्हारे गांव के लोग गरीबों को नहीं पता रहे हैं ?
8.
क्या नेहा कल नैनीताल नहीं जा रही है?
9.
क्या संतोष अगले महीने पटना नहीं जा रहा है ?
10.
अगले सप्ताह निशांत कानपुर क्यों नहीं जा रहा है ?
11.
तुम्हारे घर के छत अपना पाठ क्यों नहीं याद कर रहे हैं?
12.
क्या राष्ट्रपति अगले सप्ताह अमेरिका नहीं जा रहे हैं?
13.
रेलगाड़ी समय से क्यों नहीं चल रही है ?
14.
वह आजकल क्या नहीं कर रहा है?
15.
उसका पुत्र विद्यालय क्यों नहीं जा रहा है ?
16.
मैं कल घर क्यों नहीं जा रहा हूँ?
17.
क्या स्कूल का चपरासी घंटी नहीं बजा रहा है ?
18.
रमेश विद्यालय क्यों नहीं आ रहा है ?
19.
सीता बाजार कब नहीं जा रही है ?
20.
असम में गर्मी क्यों नहीं पड़ रही है ?
आशा करता हूं कि हमारे द्वारा डाली गई यह पोस्ट जो कि Present Continuous Tense को स्पष्ट रुप से बताने के लिए डाली गई है, आपको पढ़ने के बाद अच्छी लगी होगी।
हम आपकी सरलता के लिए Present
Continuous Tense Examples (Hindi/English) का भी प्रयोग किये है जिसे आपको समझने के लिए किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े।
2 Comments
Thank you so much 🥰
ReplyDeleteThis comment has been removed by the author.
ReplyDeletePost a Comment