Present Indefinite Tense
Tense is very important for learning the English language, so if you want to have a good grip on the English language, then definitely learn Tense.
Present Indefinite Tense in Hindi to English with example
Present Indefinite Tense
Present Indefinite Tense को हिंदी में वर्तमान अनिश्चित काल कहा जाता हैं।
इस काल के द्वारा हम किसी भी कार्य की वर्तमान अवस्था का पता लगा सकते हैं। इस Tense में काम Present time (वर्तमान समय) में होता है लेकिन काम के पूरा होने या ना होने का पता नहीं होता है। इस प्रकार के tense को Present Indefinite Tense या Simple Present Tense भी कहा जाता है।
Present IndefiniteTense के वाक्यों की पहचान – जिस भी वाक्य(Sentence) के अंत में ता है , ती है , ते है आदि शब्द आते है ऐसे वाक्य Present Indefinite Tense के होते है।
जैसे – मैं जाता हूँ, वह आता है, आप पढते हो वह स्कूल जाता है। आदि।
Rule--
First form of verb (क्रिया की पहली अवस्था) का प्रयोग किया जाता है।
Affirmative Sentence में Third Person Singular Subject के लिए जैसे (He , She , it , Singular noun) मे ही verb की First form के साथ s या es जोड़ते है।
तथा अन्य सभी कर्ताओं के case में main verb के साथ “S या ES” नहीं लगाया जाता है।
How to use “ES”
If the verb ends with ‘o’, ‘es’, ‘ss’, ‘sh’, ‘x’,‘zz’, or ‘ch’, ‘es’ is added at the end of the verb.
(यदि क्रिया ‘o’, ‘es’, ‘ss’, ‘sh’, ‘x’, ‘zz’, या ‘ch’ से समाप्त होती है, तो क्रिया के अंत में ‘es’ जोड़ा जाता है।)
Example: Go-Goes, Do-Does Fix-Fixes Relax-Relaxes etc.
How to use “S”
If the verb ends with ‘y’ with a vowel preceding it, an ‘s’ is added at the end of the verb.
(यदि क्रिया ‘y’ के साथ समाप्त होती है और इससे पहले एक स्वर होता है, तो क्रिया के अंत में एक ‘s’ जोड़ा जाता है।)
Example: say-says, play-plays, etc.
बहुवचन कर्ताओं जैसे (I, We, You, They etc.) के साथ verb की पहली अवस्था का प्रयोग करते है लेकिन main verb(मुख्य क्रिया) के साथ s,es नही लगाते हैं।
Helping verb
Singlular subject के साथ Does लगाते हैं।
Plural subject के साथ Doलगाते हैं।
Affirmative Sentence (सकारात्मक वाक्य)
Subject + V1 + {3rd person Singular के साथ s/es) + Object.
Examples of Affirmative Sentences
Affirmative Sentence हिंदी में
Translation Hindi to English
कुत्ते भोंकते हैं।
Dogs bark.
अजय झूठ बोलता है।
Ajay tells a lie.
राम सत्य बोलता है।
Ram speak the truth.
वे कड़ी मेहनत करते हैं।
They work hard.
हम शाम को क्रिकेट खेलने जाते हैं।
We go to play cricket in the evening.
वह स्कूल जाता है।
He goes to school.
तुम नदी में नहाते हो।
You bath in a river.
वह सीखना चाहता है।
He wants to learn.
मैं तुमसे तेज दौड़ता हूँ।
I run faster than you.
सचिन साइकिल चलाता है।
Sachin rides a bicycle.
Negative Sentence (नकारात्मक वाक्य)
Subject + does/do + not + V1 + Object.
Examples of Negative Sentences
Translation Hindi to English
कुत्ते नहीं भोंकते हैं।
Dogs do not bark.
अजय झूठ नहीं बोलता है।
Ajay does not tell a lie.
राम सत्य नहीं बोलता है।
Ram does not speak the truth.
वे कड़ी मेहनत नहीं करते हैं।
They do not work hard.
हम शाम को क्रिकेट खेलने नहीं जाते हैं।
We do not go to play cricket in the evening.
वह स्कूल नहीं जाता है।
He does not go to school.
तुम नदी में नहीं नहाते हो।
You do not bath in a river.
वह सीखना नहीं चाहता है।
He does not want to learn.
मैं तुमसे तेज नहीं दौड़ता हूँ।
I do not run faster than you.
सचिन साइकिल नहीं चलाता है।
Sachin does not ride a bicycle.
Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य)
Does/do + Subject + V1 + Object?
Examples of Interrogative Sentences
Translation Hindi to English
क्या कुत्ते नहीं भोंकते हैं?
Do dogs not bark?
क्या अजय झूठ नहीं बोलता है?
Does Ajay not tells a lie?
क्या राम सत्य नहीं बोलता है?
Does Ram not speak the truth?
क्या वे कड़ी मेहनत नहीं करते हैं?
Do they not work hard?
क्या हम शाम को क्रिकेट खेलने जाते हैं?
Do we go to play cricket in the evening?
क्या वह स्कूल जाता है?
Does he go to school?
क्या तुम नदी में नहाते हो?
Do you bath in a river?
क्या वह सीखना चाहता है?
Does he want to learn?
क्या मैं तुमसे तेज दौड़ता हूँ?
Do I run faster than you?
क्या सचिन साइकिल चलाता है?
Does Sachin ride a bicycle?
Double Interrogative Sentence
(दोहरे प्रश्नवाचक वाक्य)
(Question words) + does/do + Subject
+ V1 + Object?
Examples of Interrogative Sentences
Translation Hindi to English
कुत्ते क्यों नहीं भोंकते हैं?
Why do dogs not bark?
अजय झूठ क्यों नहीं बोलता है?
Why does Ajay not tells a lie?
राम सत्य क्यों नहीं बोलता है?
Why does Ram not speak the truth?
वे कड़ी मेहनत कैसे करते हैं?
How do they work hard?
हम शाम को क्रिकेट खेलने कहां जाते हैं?
Where do we go to play cricket in the evening?
वह स्कूल कब जाता है?
When does he go to school?
तुम नदी में कब नहाते हो?
When do you bath in a river?
वह सीखना क्यों चाहता है?
Why does he want to learn?
मैं तुमसे तेज क्यों दौड़ता हूँ?
Why do I run faster than you?
सचिन साइकिल कब चलाता है?
When does Sachin ride a bicycle?
Some Important Rule of Simple Present Tense
जब हम किसी बात पर जोर डालना चाहते है तो उस बात पर जोर डालने के लिए do,does का प्रयोग करते है। अर्थात् जिन वाक्यों के बीच में “तो” शब्द का प्रयोग हुआ हो तो ऐसे वाक्यों में एकवचन कर्ता के साथ Does तथा बहुवचन कर्ता के साथ Do लगाते हैं।
Structure :- Sub + do/does + V1 + object.
Example :-
वह घर जाता तो है।
He does go to home.
वह समय पर पानी पिता तो है।
He does drink water at time.
तुम दुकान समय से आता तो हूँ।
You do come to Shope at time.
वह खाना खाता तो है
He does eat the food
तुम समय से खाते तो हैं।
You do eat at time.
हमारे बच्चें समय पर आते तो है।
Our Children do come at time.
Present Indefinite Tense
01.
Present Indefinite Tense का प्रयोग Daily habits, Scientific fact, Proverb को बताने के लिए भी किया जाता हैं।
Example :-
I bath daily. ( Daily habit )
Water freezes at 0o centigrade. ( Scientific Fact )
Practice makes a man perfect ( Proverb )
02.
जिस भी excamatory Sentences की शुरुआत Here और There से हो वहां पर Present Indefinite Tense प्रयोग किया जाता है।
Example :-
Here comes Jay, our most valuable friend.
There goes the last taxi.
03.
Imperative Sentence में भी Present Tense का प्रयोग होता है।
Example :-
Go out close the door.
Switch on the fan, please.
04.
भविष्य की पूर्व नियोजित घटनाओं में भी इस tense का प्रयोग करते हैं।
Example :-
My bus arrives on tomorrow morning.
The prime minister leaves for Berlin on 15 August.
Present Indefinite Tense Exercise
नीचे हम आपको एक प्रैक्टिस से उपलब्ध करा रहे हैं।
आप सभी से अनुरोध है कि इस पोस्ट के बाद ये सभी वाक्य हल जरूर करें।
Affirmative Sentences
1. कोयल काली होती है।
2. हाथी मजबूत जानवर होता है।
3. चीनी मीठी लगती है।
4. दोपहर का सूर्य गर्म होता है।
5. अंधेरी रात भयानक होती है।
6. साधु दयालु होते हैं।
7. शरद ऋतु में रातें बड़ी होती है।
8. सांप डरावना लगता है।
9. मनुष्य एक सामाजिक प्राणी होता है।
10. शहद मीठा लगता है।
11. चालाक आदमी सावधान रहा करता है।
12. गाय और बैल उपयोगी होते हैं।
13. मैं मेहनती विद्यार्थी को देखकर खुश होता हूं।
14. गरीब ईमानदार होते हैं।
15. कुत्ते वफादार होते हैं।
16. बर्फ सफेद होती है।
17. भारतीय किसान मेहनती हुआ करते हैं।
18. दूध पीने से लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
19. चांदनी रात सुखदाई लगती है।
20. चोर ईमानदार नहीं होते हैं।
Negative Sentences
1. मैं चावल नहीं खाता हूं।
2. हम लोग झूठ नहीं बोलते हैं।
3. वह सच नहीं बोलता है।
4. तुम लोग झगड़ा नहीं करते हो।
5. संजीत गायों को नहीं खिलाता है।
6. मेरी गाय दूध नहीं देती है।
7. चंदन और राजन नहीं तैरते हैं।
8. मैं विज्ञान नहीं पढ़ता हूं।
9. वह अपने भाई को प्यार नहीं करता है।
10. मोहन गरीबों की मदद नहीं करता है।
11. हम लोग बाहर नहीं जाते हैं।
12. रजनी और रितिका मांस नहीं खाते हैं।
13. चीकू धूम्रपान नहीं करता है।
14. मेरी गाय बहुत दूध नहीं देती है।
15. निखिल और नितेश गाना नहीं गाते हैं।
16. मेरे भाई का नौकर काम नहीं करता है।
17. उस गांव के लड़के अपने माता पिता का कहना नहीं मानते हैं।
18. सूर्य रात में नहीं चमकता है।
19. कवि कहानी नहीं लिखता है।
20. स्कूल का चपरासी घंटी नहीं बजाता है।
Interrogative sentences
1. क्या लड़कियां शर्मीली होती है?
2. क्या जुआ खेलना अच्छा होता है ?
3. क्या सिंह बहादुर होता है ?
4. क्या गंगा जल पवित्र होता है ?
5. वे लोग क्यों पढ़ते हैं।
6. वह पानी क्यों पीता हैं।
7. क्या शराब पीने से आदमी का स्वास्थ्य अच्छा रहता है ?
8. क्या आग ठंडी होती है ?
9. धनी लोग प्रसन्न क्यों रहते हैं ?
10. तुम तैयारी क्यों नहीं करते हो ?
11. तुम दिल्ली से कब लौटे हो ?
12. राम स्कूल क्या करने जाता है ?
13. सूर्य पश्चिम में क्यों अस्त होता है?
14. सूर्य पूर्व में क्यों उगता है ?
15. क्या परिश्रमी आदमी कभी सफल नहीं होता है?
16. क्या रोज पढ़ने से दिमाग तेज होता है ?
17. तुम कब नहाते हो?
18. तुम रोज कहां जाते हो?
19. तुम यह कार्य कैसे कर लेते हो?
20. कैसे कोई भी व्यक्ति दुखी होता है?
Double Interrogative sentences
1. क्या बर्फ ठंडी नहीं होती है ?
2. क्या सिंह डरावना नहीं हुआ करता है ?
3. क्या साधु दयावान नहीं रहते हैं ?
4. क्या धनी लोग दुखी नहीं रहा करते हैं ?
5. क्या बनावटी फूल सुंदर नहीं लगता है ?
6. क्या आम मीठा नहीं होता है ?
7. अच्छे बच्चे नटखट क्यों नहीं हुआ करते हैं?
8. क्या पैसे की चाह दुख का मूल कारण नहीं रहता है ?
9. आदमी अपने आप का परीक्षण स्वयं क्यों नहीं कर पाता है ?
10. क्या अंधेरी रात भयानक नहीं हुआ करती है ?
11. तुम वहां पर कभी क्यों नहीं जाते हो?
12. कोयल की आवाज मीठी क्यों नही लगती है ?
13. क्या तुम अभी भी घूमने नहीं जाते हो?
14. वर्षा कब नहीं होती है ?
15. आसमान में तारे दिन में क्यों नहीं दिखाई देते हैं ?
16. तुम यहां पर क्यों नहीं आते हो ?
17. यह मंदिर इतना सुंदर क्यों नही लगता है?
18. आकाश का नीला नीला रंग कब नही होता है?
19. क्या दूध पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है।
20. कोयल सफेद क्यों नहीं होती है?
1 Comments
Nice 👍
ReplyDeletePost a Comment