अंग्रेजी भाषा को सीखने के लिए Tense बहुत ही महत्वपूर्ण है इसीलिए अगर आपको अंग्रेजी भाषा में अच्छी पकड़ बनानी बनानी है तो Tense को जरूर सीखें।

Future Perfect Tense

 

Future perfect Tense में  होने वाला कार्य भविष्यकाल में पूर्ण रहता है।

Future Perfect Tense के वाक्यों की पहचान  – 

Future Perfect Tense में हिन्दी वाक्यों के अन्त में चुकेगा, चुकेगी, चुकेंगे, चुकूँगा आदि शब्द आते हैं | Helping verb "will have" "shall have" के साथ verb की 3rd form का use करते हैं |

   1-   मैदान में स्कूल के लडके क्रिकेट खेल चुकेंगे |

   2-  स्टेज पर मेरा भाई गाना गा चुकेगा |

   3-  वह बाज़ार में सब्ज़ी बेच चुकेगी |

           

                                Helping  verb




         Shall/will + have

 

 

Rules


सबसे subject पहले लिखते हैं | इसके बाद will have या shall have subject के according लिखते हैं, फिर verb की 3rd form लिखते हैं इसके बाद अगर वाक्य में object हो तो उसे लिखते हैं| Subject I और We के साथ shall का प्रयोग करते हैं|           


        Affirmative Sentence (सकारात्मक वाक्य)

  Subject + will/shall + have + verb(3rd form) + object

 

Examples of Affirmative Sentences

Affirmative Sentence हिंदी में

Translation Hindi to English

वह अपना गृह कार्य पूरा कर चुकेगी |

She will have completed her homework.

उसके आने से पहले मैं यह किताब पढ चुकूँगा |

I shall have read this book before he comes.

मेरे घर पहुँचने से पहले वह गृह कार्य कर चुकेगी |

She will have done home work before I reach home.

दस बजने से पहले हम स्कूल पहुँच जायेंगे |

We shall have reached school before 10 o'clock

उसके आने से पहले पिताजी अखबार पढ चुकेंगे |

The father will have read the newspaper before he comes.

शाम होने से पहले सूरज डूब चुकेगा |

The sun will have set before evening.

सुबह होने से पहले हम दिल्ली पहुँच चुकेंगे |

We shall have reached Delhi before morning.

हम दस बजे तक आगरा पहुँच चुकेंगे |

We shall have reached Agra by 10 o'clock.

मेरे स्टेशन पर पहुँचने से पहले ट्रेन आ चुकेगी |

The train will have arrived before I reach the station.

तुम्हारे आने से पहले हम दोपहर का खाना खा चुकेंगे |

We shall have taken lunch before you come.

   

          Negative Sentence (नकारात्मक वाक्य)

     Subject + shall/will + not + have + V(3rd) + Object.

 

Examples of Negative Sentences

Negative Sentence   (हिंदी में)

Translation Hindi to English

मेरे सोने से पहले तुम अपना निबंध पूरा नहीं कर चुकोगे |

You will not have Completed your essay before I sleep.

मेरे स्कूल जाने से पहले वह अपने कपडे नहीं धो चुकेगी |

She will not have washed her clothes before I go to school.

उसके स्टेशन पहुँचने से पहले रेलगाडी नहीं जा चुकेगी |

The train will not have departured before he reaches the station.

उसके भोजन करने से पहले हम बाज़ार से सब्ज़ी नहीं ला चुकेंगे |

We shall not have brought the vegetables from the market before he eats the food.

पुलिस के आने से पहले चोर नहीं भाग चुकेगा |

The thief will not have run away before the police comes.

सूर्य छिपने से पहले खिलाड़ी मैदान से वापस नहीं आ चुकेंगे |

The players will not have returned from the ground before the sun sets.

तुम्हारे सोने से पहले वे यहाँ नहीं आ चुकेंगे |

They will not have come here before you sleep.

वर्षा होने से पहले हम स्कूल नहीं जा चुकेंगे |

We shall not have gone to school before it rains.

राहुल दस बजे तक कॉलेज नहीं पहुँच चुकेगा |

Rahul will not have reached the college by 10 o'clock.

तुम्हारे आने से पहले मैं अपना पाठ याद नहीं कर चुकूँगा |

I will not have learnt my lesson before you come.

 

     Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य)

       Shall/will + Subject + have + V(3rd) + Object?

 

Examples of Interrogative Sentences

      

       Interrogative Sentence   (हिंदी में)

Translation Hindi to English

क्या दस बजे तक तुम यह कार्य आसानी से पूरा कर लोगे ?

Will you have completed this work easily by 10 o'clock ?

क्या तुम सोमवार तक अपना खेत जोत चुकोगे ?

Will you have ploughed your field by monday ?

क्या तुम पाँच बजे तक इस गली में पानी का छिडकाव कर चुकोगे ?

Will you have sprinkled water in this street by 5 o'clock ?

क्या ये लडकियाँ शाम तक इस इस कमरे की सफाई कर लेंगी ?

Will these girls have cleaned this room by evening ?

क्या हम पाँच बजे तक दिल्ली पहुँच चुकेंगे ?

Shall we have reached Delhi by 5 o'clock ?

क्या उसके आने से पहले तुम यहां से जा चुकोगे ?

Will you have gone from here before she comes ?

क्या बरसात होने से पहले हम क्रिकेट खेल चुकेंगे ?

Shall we have played the cricket before it rains ?

क्या सूरज निकलने से पहले वह जाग चुकेगी ?

Will she have awoken before the sun rises?

क्या मास्टरजी के आने से पहले हम क्रिकेट खेल चुकेंगे ?

Shall we have played the cricket before the teacher comes ?

क्या मेरे स्कूल जाने से पहले पिताजी खाना खा चुकेंगे ?

Will the father have eaten the food before I go to school ?

 

     Double Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य)

 (WH)  +  Shall/will + Subject + have + V(3rd) + Object?

 

 

Examples of Double Interrogative Sentences

    

Double Interrogative Sentence   (हिंदी में)

Translation Hindi to English

सूर्य छिपने से पहले खिलाड़ी मैदान से वापस क्यों आ चुकेंगे ?

Why will the players have come back from the ground before the sun sets ?

मेरे आने से पहले तुम कहां जा चुकोगे ?

Where will you have gone before I come ?

पिताजी के जाने से पहले मैं गाना कैसे गा चुकूँगा ?

How shall I have sung a song before the father goes ?

तुम्हारे आने से पहले मुझसे कौन मिल चुकेगा ?

Who will have meet me before you come?

बन्दर के आने से पहले पंछी क्यों उड चुकेंगे ?

Why will the birds have flown before the monkey comes ?

मेरे आने से पहले तुम यहां क्या कर चुकोगे ?

What will you have done here before I come ?

तुम्हारे आने से पहले राधा घर क्यों जा चुकेगी ?

Why will Radha have gone home before you come ?

तुम्हारे सकूल जाने से पहले अखबार कौन पढ चुकेगा ?

Who will have read the newspaper before you go to school

मेरे कुछ कहने से पहले वह नाराज़ क्यों हो चुकेगी ?

Why will she have become angry before I say something ?

हम दस बजे तक दिल्ली कैसे पहुँच चुकेंगे?

How shall we have reached Delhi by 10 o'clock ?

    

 

Future Perfect Tense Exercise

नीचे हम आपको Future Perfect Tense के अंतर्गत एक वाक्यों का प्रैक्टिस सेट उपलब्ध करा रहे हैं जो कि Future Perfect Tense Exercise में है।

 

इस  प्रैक्टिस सेट के अंतर्गत हमने Future Perfect Tense Sentence में Future Perfect Tense Affirmative Sentence, Future Perfect Tense Interrogative Sentence, Future Perfect Tense Negative Sentence, Future Perfect Tense Double Interrogative Sentence के समूहों के वाक्य आपको उपलब्ध करा रहे हैं।

 

आप से यही अनुरोध है कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद हमारे द्वारा दी हुई इस

  Future Perfect Tense Worksheet को जरूर हल करें और अपने आप का स्वयं से परीक्षण करें कि  हमें यह Tense कितना समझ में आया है।

 

 

Future Perfect Tense Affirmative Sentence Exercise Hindi to English

   1-  दस बजे तक हम अपने घर जा चुकेंगे |

   2-  रात होने तक मैं यह सब कार्य निपटा चुकूँगा |

   3-  बन्दर के आने से पहले मोर डांस कर चुकेगा |

   4-  उसके आने से पहले हम अमेरिका पहुँच चुकेंगे |

   5-  लखनऊ पहुँचने से पहले रात गुज़र चुकेगी |

   6-  राधा के आने से पहले मोहन जा चुकेगा |

  7-    बिजली जा चुकेगी |

8-    माताजी खाना बना चुकेगी |

9-    चोर भाग  चुकेगा |

10-  पुलिस चोर को पकड़ चुकेगी |

11- वह स्कूल जा चुकेगा |

12- मैदान में स्कूल के लडके क्रिकेट खेल चुकेंगे |

13-  स्टेज पर मेरा भाई गाना गा चुकेगा |

14-  वह बाज़ार में सब्ज़ी बेच चुकेगा |

15- चपरासी स्कूल में घन्टी बजा चुकेगा |

16-   मास्टरजी दूसरे कमरे में अँग्रेज़ी पढा चुकेंगे |

17-   लडके स्कूल में फुटबॉल खेल चुकेंगे |

18-   वे उससे मेरे बारे में बात कर चुकेंगे |

19-  वह सारा पैसा बर्बाद कर चुकेगा |

20-  अब सूरज निकल चुकेगा |

Future Perfect Tense Ngative Sentence Exercise in Hindi to English

1-  मेरे ऑफिस जाने से पहले माताजी खाना नहीं बना चुकेंगी |

2-  प्रधानमंत्री के स्टेज पर आने से पहले कोई भाषण नहीं दे चुकेगा |

3-  लडके दस बजे तक खेल के मैदान में नहीं पहुँच चुकेंगे |

4-  लडकियाँ अपना गृह कार्य अच्छी प्रकार नहीं कर चुकेंगी |

5-  हम स्कूल जाने से पहले नदी में स्नान नहीं कर चुकेंगे |

6-  सूरज निकलने से पहले धोबी कपडे नहीं धो चुकेगा |

7-   मैं उस समय खाना नहीं खा चुकूँगा |

8-   वह कुछ नहीं कह चुकेगा  |

9-   वह वहाँ जा  नहीं चुकेगा |

10- हवा में बादल नहीं तैर चुकेंगे |

11माली पौधों में पानी नहीं दे चुकेगा  |

12- पिताजी कमरे में बैठकर अखबार नहीं पढ चुकेंगे |

13- बच्चे कक्षा में शोर नहीं मचा चुकेंगे |

14- धोबी मेरे कपडे नहीं धो चुकेगा  |

 

15- पुलिस चोर का पीछा नहीं कर चुकेंगी |

 

Future Perfect Tense Interrogative Sentence Exercise in Hindi to English

1-  क्या उसके आने से पहले तुम्हारे पापा चुकेंगे ?

 2-  क्या हमारे घर लौटने से पहले बारिश शुरू हो चुकेगी ?

 3-  क्या दस बजे तक वह ऑफिस पहुँच चुकेगी ?

 4-  क्या पाँच बजे तक तुम यह फिल्म देख चुकोगे ?

 5-  क्या उसके आने से पहले बारिश हो चुकेगी ?

 6-  क्या मेरे खाना खाने से पहले रमेश दरवाजे पर दस्तक दे चुकेगा ?

 7-  क्या लडके छत पर पतंग उडा चुकेंगे ?

 8-  क्या उन दोनों भाइयों में झगडा हो चुकेगा ?

 9-  क्या वहाँ बरसात हो चुकेगी ?

 10-  क्या इस समय प्रधान मंत्री संसद में भाषण दे चुकेंगे ?

Future Perfect Tense Double Interrogative Sentence Exercise in Hindi to English

1-  बारिश होने से पहले वह यहाँ क्यों नहीं चुकेगा ?

 2-  मास्टरजी के आने से पहले यह किताब कौन नहीं पढ चुकेगा ?

 3-  रात होने से पहले हम यह फिल्म क्यों नहीं देख चुकेंगे ?

 4-  घर जाने से पहले तुम अपना काम क्यों नहीं निपटा चुकोगे ?

 5-  ऑफिस जाने से पहले वह मुझसे क्यों मिल चुकेगी ?

 6-  दोपहर बाद पिताजी किससे मिलने जा चुकेंगे ?

 7-  वह यह किताब कब तक पढ चुकेगी ?

 8-  उन दोनों भाइयों में झगडा क्यों हो चुकेगा ?

 9-  वहाँ बरसात कब हो चुकेगी ?

10- इस समय प्रधान मंत्री संसद में भाषण क्यों दे चुकेंगे ?

यही उम्मीद करता हूं कि हमारे द्वारा डाली गई उपलब्ध कराया गया यह Post जो कि Future PerfectTense को स्पष्ट रुप से बताने के लिए डाला हैआपको पढ़ने के बाद अच्छी लगी होगी। इस टेंस से जुड़ी हुई सारी समस्याएं इस पोस्ट को पढ़ने के बाद solve हो गई होंगी।

जिससे आपको इस Tense को समझाने के लिए किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े। जिससे आप को समझने में आसानी हो और आपको Future Perfect Tense को समझने में किसी भी प्रकार की परेशानी  रही है तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमसे आप उस समस्या को हमसे पूछ सकते हैं।