अंग्रेजी भाषा को सीखने के लिए Tenseबहुत ही महत्वपूर्ण है इसीलिए अगर आपको अंग्रेजी भाषा में अच्छी पकड़ बनानी बनानी है तो Tense को जरूर सीखे ।



Future Perfect Continuous Tense


           Future Perfect Continuous Tense को Future Perfect Imperfect Tense  भी कहा जाता है।  अर्थात होने वाला कार्य भविष्यकाल में पूर्ण अपूर्ण रहता है।

 

Future Perfect Continuous Tense के वाक्यों की पहचान 

Future Perfect Continuous Tense के हिन्दी वाक्यों के अन्त में रहा होगा, रही होगी, रहे होंगे, रहा हूँगा आदि शब्द आते हैं | Future Perfect Continuous Tense के वाक्यों में समय दिया रहता है जबकि Future Continuous Tense के वाक्यों में समय नहीं दिया होता है |

1-   राधा दस बजे से उसका इन्तज़ार कर रही होगी |

2-   वे एक साल से निबन्ध लिख रहे होंगे |

3-   हम : महीने से उसका कंप्यूटर इस्तेमाल कर रहे होंगे |

           

                                   Helping  verb


     Shall/will + have + been

 

 

Rules


सबसे subject पहले लिखते हैं | इसके बाद will have been या shall have been subject के according लिखते हैं, फिर verb की first form + ing लिखते हैं इसके बाद अगर वाक्य में object हो तो उसे लिखते हैं| Subject I और We के साथ shall का प्रयोग करते हैं|           


        Affirmative Sentence (सकारात्मक वाक्य)

Subject + will/shall have been + verb(1st form)ing + object + since/for + time

 

Examples of Affirmative Sentences

Affirmative Sentence हिंदी में

Translation Hindi to English

पिताजी दस मिनट से अखबार पढ रहे होंगे |

The father will have been reading the newspaper for ten minutes.

माताजी आधा घन्टे से खाना बना रही होंगी |

The mother will have been cooking the food for half an hour.

लडके एक घन्टे से मैदान में क्रिकेट खेल रहे होंगे |

The boys will have been playing cricket in the ground for an hour.

मुख्य मंत्री जी एक घन्टे से स्टेज पर भाषण दे रहे होंगे |

The chief minister will have been delivering speech on the stage for an hour.

वह दो घन्टे से संगीत सुन रहा होगा |

He will have been listening to music for two hours.

राधा दस बजे से उसका इन्तज़ार कर रही होगी |

Radha will have been waiting for him since 10 o'clock.

वे एक साल से निबन्ध लिख रहे होंगे |

They will have been writing essay for one year.

हम : महीने से उसका कंप्यूटर इस्तेमाल कर रहे होंगे |

We shall have been using her computer for six months.

राधा दस बजे से एक सुन्दर गीत गा रही होगी |

Radha will have been singing a sweet song since 10 o'clock.

मैं अपना बिज़नैस मई से शुरू कर रहा हूँगा |

I shall have been starting my business since May.

   

          Negative Sentence (नकारात्मक वाक्य)

Subject + shall/will + not + have been + V1 + ing + Object.+ since/for + time

 

Examples of Negative Sentences

Negative Sentence   (हिंदी में)

Translation Hindi to English

सितारे छ: बजे से आकाश में नहीं चमक रहे होंगे |

The stars will not have been shining in the sky since 6 o'clock.

बच्चे सुबह से शोर नहीं मचा रहे होंगे |

The children will not have been making a noise since morning.

वह छ: महीने से फेकट्री में कार्य नहीं कर रहा होगा |

He will not have been working in the factory for six months.

वह अप्रैल से अपना बिज़नैस नहीं चला रहा होगा |

He will not have been running his business since April.

हम सोमवार से सकूल नहीं जा रहे होंगे |

We shall not have been going to school since Monday.

हम एक बजे से कपडे नहीं धो रहे होंगे |

We shall not have been washing the clothes since 1 o'clock.

हम कई दिन से संगीत नहीं सुन रहे होंगे|

We shall not have been listening to music for many days.

माली दस बजे से पौधों को पानी नहीं दे रहा होगा |

The gardener will not have been watering to the plants since 10 o'clock.

बच्चा सुबह से कमरे में नहीं रो रहा होगा|

The children will not have been weeping in the room since morning.

मास्टरजी दो दिन से विद्यार्थियों को नहीं पढा रहे होंगे |

The teacher will not have been teaching the students for two days.

 

     Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य)

Shall/will + Subject + (not) + have been + V1 + ing + Object.+ since/for + time+ ?

 

Examples of Interrogative Sentences

      

       Interrogative Sentence   (हिंदी में)

Translation Hindi to English

1-  क्या लोग सुबह से पार्क में टहल रहे होंगे ?

Will the people have been walking in the park since morning ?

2-  क्या विनोद एक घन्टे से नदी के किनारे नहा रहा होगा ?

Will Vinod have been bathing on the river bank for one hour ?

3-  क्या बादल दो घन्टे से पानी बरसा रहे होंगे ?

Will the clouds have been showering the water for two hours ?

4-  क्या राहुल एक घन्टे से छत पर पतंग उडा रहा होगा ?

Will Rahul have been flying the kite on the roof for one hour ?

5-  क्या लडकियाँ सुबह से स्टेज पर मधुर गीत गा रही होंगी ?

Will the girls have been singing sweet songs on the stage since morning ?

6-  क्या माली एक घन्टे से पौधों को पानी दे रहा होगा ?

Will the gardener have been watering to the plants for one hour ?

7-  क्या दुकानदार सुबह से मिठाई बेच रहा होगा ?

Will the shopkeeper have been selling the sweets since morning ?

8-  क्या लडके एक घन्टे से नदी में नहा रहे होंगे ?

Will the boys have been bathing in the river for one hour ?

9-  क्या नरेन्द्र मोदी जी एक घन्टे से स्टेज पर भाषण दे रहे होंगे ?

Will Narendra Modi Ji have been delivering speech on the stage for one hour ?

10-  क्या शाम से आसमान में सितारे चमक रहे होंगे ?

Will the stars have been shining in the sky since evening ?

 

     Double Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य)

      
(WH) + shall/will + Subject + (not) + have been + V1 + ing + Object.+ since/for + time+ ?


Examples of Double Interrogative Sentences

    

Double Interrogative Sentence   (हिंदी में)

Translation Hindi to English

1-  बाहर एक घन्टे से कौन रो रहा होगा ?

Who will have been weeping outside for one hour ?

2-  लडके कमरे में सुबह से क्या कर रहे होंगे ?

What will the boys have been doing since morning ?

3-  बन्दर एक घन्टे से क्यों लड रहे होंगे ?

Why will the monkies have been fighting for one hour ?

4-  पता नहीं एक घन्टे से वह अपना गृह कार्य कैसे कर रहा होगा ?

I don't know how will he have been doing his homework for one hour ?

5-  इस कक्षा में विद्यार्थियों को सुबह से कौन पढा रहा होगा ?

Who will have been teaching in this class since morning ?

6-  राहुल कई महीनों से इस कम्प्यूटर पर अभ्यास कैसे कर रहा होगा ?

How will Rahul have been practicing on this computer for many months ?

7-  ड्राइवर एक घन्टे से वह बस अधिक तेज़ क्यों चला रहा होगा ?

Why will the driver have been driving faster that bus for one hour ?

 8- ये लडकियाँ दो साल से कौन से स्कूल में पढ रही होंगी ?

  In which school will these girls have been studying for two years ?

9-  वह 2010 से किस फैक्ट्री में काम कर रहा होगा ?

In which factory will he have been working since 2010?

    

 

Future Perfect ContinuousTense Exercise

नीचे हम आपको Future Perfect Continuous Tense के अंतर्गत एक वाक्यों का प्रैक्टिस सेट उपलब्ध करा रहे हैं जो कि Future Perfect Continuous Tense Exercise में है।

 

इस  प्रैक्टिस सेट के अंतर्गत हमने Future Perfect Continuous Tense Sentence में Future Perfect Continuous Tense Affirmative Sentence, Future Perfect Continuous Tense Interrogative Sentence, Future Perfect Continuous Tense Negative Sentence, Future Perfect Continuous Tense Double Interrogative Sentence के समूहों के वाक्य आपको उपलब्ध करा रहे हैं।

 

आप से यही अनुरोध है कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद हमारे द्वारा दी हुई इस

  Future Perfect Continuous Tense Worksheet को जरूर हल करें और अपने आप का स्वयं से परीक्षण करें कि  हमें यह Tense कितना समझ में आया है।

 

 

Future Perfect Continuous Tense Affirmative Sentence Exercise Hindi to English

1-  भोला एक घन्टे से स्विम्मिंग पूल में नहा रहा होगा |

2-  लेखक एक हफ्ते से यात्रा कर रहा होगा |

3-  नौ साल की एक सुन्दर लडकी सुबह से टोकरियाँ बैच रही होगी |

4-  डॉक्टर दस मिनट से मरीज़ का चेक अप कर रहा होगा |

5-  मिस्टर शर्मा एक घन्टे से मैदान में टहल रहे होंगे |

6-  एक भिखारी सुबह से उस कालोनी में भीख मांग रहा होगा |

7-  एक लड़की दो घन्टे से स्टेज पर डांस कर रही होगी |

8-  उनमें से एक लडका दो घन्टे से मैदान में क्रिकेट खेल रहा होगा |

9-  हमारे पडौस की एक लडकी दो दिन से स्कूल जा रही होगी |

10-  सूरज सुबह से बादलों में छुप रहा होगा |

Future Perfect Continuous Tense Negative Sentence Exercise in Hindi to English

1-   माताजी सुबह से खाना नहीं बना रही होंगी |

2-   हम दो घन्टे से दिल्ली नहीं जा रहे होंगे |

3-   मैं सुबह से खाना नहीं खा रहा हूँगा |

4-   बन्दर दो घन्टे से पेड पर नहीं चढ़ रहा होगा |

5-   मैं एक घन्टे से खाना नहीं खा रहा हूँगा |

6-   वह सुबह से कुछ नहीं कह रहा होगा |

7-   वह एक हफ्ते से वहाँ नहीं  जा रहा होगा |

8  माली एक हफ्ते से पौधों में पानी नहीं दे रहा होगा |

9-   पिताजी दो घन्टे से कमरे में बैठकर अखबार नहीं पढ रहे होंगे |

10-  धोबी एक हफ्ते से मेरे कपडे नहीं धो रहा होगा | 

 

Future Perfect Continuous Tense Interrogative Sentence Exercise in Hindi to English

  1-  क्या लडके एक घन्टे से स्विम्मिंग पूल में स्नान कर रहे होंगे ?

   2-  क्या बन्दर एक हफ्ते से पेड से कूद रहा होगा ?

   3-  क्या बॉलर सुबह से गेंद फेंक रहा होगा ?

   4-  क्या कबाड़ी दस मिनट से पुराना सामान खरीद रहा होगा ?

   5-  क्या सुमन एक घन्टे से कविता पढ रही होगी ?

   6-  क्या वह  सुबह से उसे गाली दे रहा होगा ?

   7-  क्या लडके दो घन्टे से छत पर पतंग उडा रहे होंगे ?

   8-  क्या उन दोनों भाइयों में दो घन्टे से नहीं  झगडा हो रहा होगा ?

   9-  क्या वहाँ दो दिन से बरसात हो रही होगी ?

   10-  क्या प्रधान मंत्री सुबह से संसद में भाषण नहीं  दे रहे होंगे ?

Future Perfect Continuous Tense Double Interrogative Sentence Exercise in Hindi to English

1-   एक घन्टे से चंडीगढ कौन जा रहा होगा ?

 2-   वह एक हफ्ते से खाना किसको खिला रहा होगा ?

 3-   बच्चे सुबह से क्यों नहीं  रो रहे होंगे ?

 4-   दस मिनट से आप कहाँ जा रहे होंगे ?

 5-   एक घन्टे से हम मद्रास ट्रेन से क्यों नहीं00A0जा रहे होंगे ?

 6-   हमारे घर सुबह से महमान क्यों नहीं  रहे होंगे ?

 7-   ड्राइवर दो घन्टे से वह गाडी क्यों नहीं चला रहा होगा ?

8-    तुम्हारे पिताजी सुबह से अखबार क्यों पढ रहे होंगे ?

9-    जंगल में दो दिन से शेर क्यों  नहीं दहाड रहा होगा ?

10-   वह सुबह से मुंबई क्यों  जा रहा होगा ?

   यही उम्मीद करता हूं  कि हमारे द्वारा डाली गई उपलब्ध कराया गया यह Post जो कि future Perfect Continuous Tense को स्पष्ट रुप से बताने के लिए डाला हैआपको पढ़ने के बाद अच्छी लगी होगी। इस टेंस से जुड़ी हुई सारी समस्याएं इस पोस्ट को पढ़ने के बाद solve हो गई होंगी।

जिससे आपको इस Tense को समझाने के लिए किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े। जिससे आप को समझने में आसानी हो और आपको Future Perfect Continuous Tense को समझने में किसी भी प्रकार की परेशानी  रही है तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमसे आप उस समस्या को हमसे पूछ सकते हैं।